Timeindianews11Bahraich
{दिव्यांग फरियादी को घर तक जाने का दिया किराया
ठण्ड से बचाव के लिए भेंट किया कम्बल}
बहराइच 09 दिसम्बर। वृहस्पतिवार को देर शाम जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के जनता दर्शन में डुप्लीकेट यूडीआईडी कार्ड बनवाने की गुज़ारिश लेकर आने वाले तहसील नानपारा निवासी दिव्यांग गुलाम हुसैन को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने यूडीआईडी कार्ड के अलावा ट्राईसाइकिल, ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल, व राशन कार्ड की सौगात ही नहीं दी बल्कि अपनी जेब से गन्तव्य तक जाने का किराया भी दिया तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि फरियादी को नानपारा बस स्टैण्ड तक पहुॅचवा दें।
वृहस्पतिवार को देर शाम जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुॅचे दिव्यांग गुलाम हुसैन ने डुप्लीकेट यूडीआईडी कार्ड बनवाने की फरियाद की। उसने बताया कि किन्हीं कारणों से उसका यूडीआईडी कार्ड खो गया है। डीएम को दिव्यांग ने बताया कि उसकी ट्राईसाइकिल अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी. पी. सत्यार्थी को बुलाकर निर्देश दिया कि दिव्यांग गुलाम को तत्काल डुप्लीकेट यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध करा दें तथा दिव्यांग को घर पर जाकर ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी जाए ताकि दिव्यांग को नानपारा तक ट्राईसाइकिल ले जाने में कोई असुविधा न हो। श्री सत्यर्थी द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि दिव्यांग को पेंशन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।