उत्तर प्रदेश सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु निदेशक, यातायात

Time India News 11
0



 Timeindianews11Bahraich:

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु निदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा लखनऊ उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में दिनांक 24.12.2022 से 02.01.2023 तक (कुल 10 दिवसीय ) विशेष अभियान चलाकर (मदिरा/मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन संचालन करना , विहित गति सीमा से अधिक गति से यान चलाना व दो पहिया वाहन चालक तथा पीछे बैठी सवारी द्वारा हेलमेट न धारण करना ) प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु, आज दिनाँक- 24.12.2022 को  पुलिस अधीक्षक  बहराइच के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक  नगर के मार्गदर्शन में व  क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात बहराइच जय प्रकाश सिंह , उपनिरीक्षक यातायात शशी कांत कौल, मुख्य आरक्षी दिनेश चौहान , आरक्षी विकास यादव व होमगार्ड रविंद्र शुक्ला के द्वारा  शहर के विभिन्न चौराहों - तिराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया l इस अभियान के अंतर्गत 25 चार पहिया वाहन,  05 बस तथा 50 दोपहिया वाहन चालकों को बेथेनलाजर द्वारा मदिरा/मादक द्रव्य का परीक्षण किया गया l इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत वाहनों 48 से 77000/- रुपए का चालान किया गया तथा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया 

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top