Time india news 11 Bahraich:बहराइच 01 दिसम्बर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने नवागंतुक पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा व अन्य अधिकारियों, क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजनों तथा प्रगतिशील गन्ना कृषकों के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच पारले चीनी मिल, परसेण्डी के डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2022-2023 का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त मिल गेट पर पहुंची प्रथम बैलगाड़ी के बैलों की पूजा कर गुड़ खिलाया तथा ग्राम कन्दैला के गन्ना कृषक राम संवारे को भी पुष्पमाला पहनाई, कम्बल व उपहार भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर डीएम व एसपी ने गन्ना किसानों और मिल प्रबन्धन को सफल पेराई सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि पारले चीनी मिल की स्थापना से इस क्षेत्र के गन्ना किसानों को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने मिल के जिम्मेदारान व गन्ना कृषकों से अपेक्षा की कि एक दूसरे के हित को दृष्टिगत रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। डीएम ने कहा कि देश के सशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की शीर्ष प्राथमिकता गॉव, गरीब और किसान हैं। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कृषकों की आय में गुणात्मक वृद्धि हेतु अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डीएम ने किसानों से अपील की कि खेतों में फसल अवशेष व पराली को जलाएं नहीं बल्कि बेहतर प्रबन्धन के सहारे इससे कम्पोस्ट खाद तैयार कर भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाएं।
By....Naseem khan

.jpg)
.jpg)
