13 एवं 14 अप्रैल, 2022 को भारत रत्न डॉ0 आम्बेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों पर हुए व्यय की भरपाई हेतु 28 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत

Time India News 11
0


 Timeindianews11Bahraich:

लखनऊ: 05 दिसम्बर, 2022

संस्कृति विभाग द्वारा 12 एवं 14 अप्रैल, 2022 को आम्बेडकर महासभा लखनऊ तथा बाबा साहब डॉ0 भीम राव आम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम पर हुए वास्तविक व्यय 28,80,733 रुपये की कार्योत्तर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में संस्कृति विभाग द्वारा 01 दिसम्बर, 2022 को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।
शासनादेश में कहा गया है कि समस्त कार्यों का भौतिक सत्यापन के पश्चात ही भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। धनराशि की स्वीकृति इस प्रतिबन्ध के अधीन है कि स्वीकृत धनराशि आवंटित मदों पर व्यय की जायेगी। व्यय के अन्य मदों हेतु इसका उपयोग नहीं किया जायेगा।

By....Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top