कल भी खुला रहेगा लखनऊ संभाग के परिवहन कार्यालय -उप परिवहन आयुक्त

Time India News 11
0


 Timeindianews11

लखनऊ: 26 नवम्बर, 2022
उप परिवहन आयुक्त लखनऊ संभाग श्री निर्मल प्रसाद ने जानकारी दी है कि कल रविवार अवकाश को भी लखनऊ परिक्षेत्र के सभी संभागीय एवं उपसंभागीय परिवहन कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों की भांति पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति लम्बित विभागीय कार्यों एवं प्रकरणों के निस्तारण हेतु उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय रविवारीय अवकाश के दिन खुला रहेगा।
उप परिवहन आयुक्त ने बताया कि 27 नवंबर, 2022 को लाइसेंस सम्बन्धी कार्य को छोड़कर समस्त कार्य सम्पादित किये जायेगें। किसी भी कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा।

By....Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top