बहराइच में राजकीय इण्टर कालेज के निर्माण हेतु 58.534 लाख रूपये अवमुक्त

Time India News 11
0


 Timeindianews11Bahraich

लखनऊ: 18 नवम्बर, 2022 उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बहराइच के विकासखण्ड तेजवापुर में राजकीय इण्टर कालेज के निर्माण हेतु 58.534 लाख रूपये अवमुक्त किये हैं। प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त की गई यह धनराशि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।
इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार इस परियोजना हेतु स्वीकृत धनराशि के व्यय में वित्तीय नियमों का पालन किया जायेगा तथा केन्द्र सरकार द्वारा इस वित्त पोषित योजना के संबंध में लगाई गयी शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। अवमुक्त धनराशि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संबंधित कार्यदायी संस्था को हस्तान्तरित की जायेगी। कार्य को अनुमोदित लागत से निर्धारित अवधि में गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार पूर्ण किया जायेगा। समय-समय पर सम्पादित कराये जा रहे निर्माण कार्यों की मानीटरिंग भी किया जायेगा। भविष्य में कोई भी पुनरीक्षित आंगणन किसी भी दशा में अनुमन्य नहीं होगा। योजना की गाइड लाइन्स तथा शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए धनराशि का आहरण कार्य की वास्तविक आवश्यकतानुसार होगा। निर्माण कार्य में पायी गयी किसी तरह की अनियमितता के लिए कार्यदायी संस्था, उससे संबंधित अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उत्तरदायी होंगे।

By.....Naseem khan


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top