नव नियुक्त 1354 स्टाफ नर्सों को मुख्यमंत्री ने वितरित किया नियुक्ति पत्र

Time India News 11
0

 

             Timeindianews11Bahraich

बहराइच 20 नवम्बर। निष्पक्ष एवं पाददर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रदेश के सभी 75 जनपदों के लिए चयनित 1354 स्टाफ नर्सों को प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मा. मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में सजीव प्रसारण के उपरान्त जिले के लिए चयनित 07 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र का वितरित किया गया।  

कलेक्ट्रेट सभागार में मा. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के पश्चात विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. चौधरी व अन्य के साथ जनपद के लिए स्टाफ नर्स वैश्णवी गुप्ता, नेहा मौर्या, नीतू जैन, समीक्षा सिंह, नम्रता सिंह, लक्ष्मी ओझा व मंजरी श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर डी.पी.एम. सरयू खान, डॉ. पीयूष नायक, डी.एच.ई.आई.ओ. बृजेश सिंह, डी.सी.पी.एम. मो. राशिद, चयनित स्टाफ नर्स व उनके अभिभावक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

By....Naseem khan


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top