बहराइच बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार, हर संभव प्रदान की जायेगी मदद: मुख्यमंत्री

Time India News 11
0


 Timeindianews11:बहराइच 12 अक्टूबर। . मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के उपरान्त मोतीपुर पहुॅचकर बाढ़ प्रभावित ग्राम गिारगिट्टी के 27, गौडहिया के 73, सोगवा के 64, गोपिया के 101, बोझिया के 10 व कुड़वा के 76 कुल 351 बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री के तौर पर 10-10 किलो आटा, चावल व आलू, 12 कि.ग्रा. अरहर की दाल, 250-250 ग्राम हल्दी, मिर्च व धनिया, 500 ग्राम नमक तथा 01 लीटर रिफाइन्ड तेल, आयुष किट तथा एक-एक अदद कम्बल का वितरण किया गया। बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्राम गोपिया के नान्हू, श्रीमती रीता देवी व कलावती, सोंगवा की श्रीमती ननका देवी, लच्छीराम व बेनीराम तथा ग्राम कुड़वा के पन्नेलाल, रामादल, दिनेश व पेशकार को अपने हाथों बाढ़ राहत सामग्री व कम्बल का वितरण किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यद्यपि यह समय बाढ़ का नहीं हैं लेकिन संभवता पहली बार अक्टूबर महीने में इस क्षेत्र में हम सब को बाढ़ के बारे में देखने और सुनने को मिल रहा है। पिछले दस दिनों से उत्तर प्रदेश के अन्दर इस सीजन की मूसलाधार बारिश हुई है।
                                         
 अतिवृष्टि के कारण लगभग 15 जनपद बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जिनमें 1500 से अधिक गांवों की लगभग 25 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बाढ़ क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों के लिए एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ, फ्लड पी.ए.सी की सिविल पुलिस के साथ ही प्रशासन के अधिकारियों केे साथ-साथ मंत्री मण्डलीय समूह के मंत्रियों को भी बाढ़ग्रस्त जनपद में भेजा जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश के जलशक्ति मं़त्री श्री स्वतन्त्र देव सिंह ने जनपद बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर का भ्रमण किया था।

By.naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top