बहराइच 03 व 04 अक्टूबर को अवशेष 2725 कार्डधारकों को वितरित की जायेगी खाद्य सामग्री 548 उचित दर दुकानों पर होगा वितरण

Time India News 11
0

 


Timeindianews11बहराइच 01 अक्टूबर। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि 25 अगस्त से 12 सितम्बर 2022 के मध्य वितरण माह जुलाई 2022 में एन.एफ.एस.ए. खाद्यान्न के वितरण के दौरान जिले की 548 उचित दर दुकानों पर 2725 कार्डधारक खाद्यान्न के साथ निःशुल्क वितरित होने वाले नमक, चना तथा खाद्य तेल प्राप्त करने से वंचित रह गये थे। वंचित राशन कार्डधारकों 03 व 04 अक्टूबर 2022 के मध्य उन्ही 548 दुकानों पर नमक, चना तथा खाद्य तेल का वितरण किया जायेगा, जहाँ ऐसी सामग्री बची हुयी है। श्री सिंह ने वंचित कार्डधारकों से अपील की है कि सम्बद्ध दुकानों से निःशुल्क सामग्री प्राप्त कर लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top