विद्युत सम्बन्धी समस्याओं का होगा समाधान 12 से 19 सितम्बर तक आयोजित होगा ‘‘समाधान सप्ताह’’

Time India News 11
0
बहराइच 10 सितम्बर। जनपद में विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु शासन के निर्देश पर 12 से 19 सितम्बर 2022 तक ‘‘समाधान सप्ताह’’ मनाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत समस्त 33/11 के.वी. उपकेन्द्रों पर अथवा निकटतम बिलिंग केन्द्रों पर प्रातः 08ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक शिविर लगाये जायेंगे। समाधान सप्ताह अन्तर्गत रोस्टर बनाकर उपकेन्द्र के अधीन आने वाले सभी राजस्व गाँव/ग्राम पंचायतों को आच्छादित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियन्ता विद्युत ने बताया कि समाधान सप्ताह अन्तर्गत विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करना एवं बिल सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण, कनेक्शन/लोड बढ़ाने या मीटर स्थापित किये जाने सम्बन्धी आवेदनों पर कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा सभी प्रकार के विद्युत संयोजनों (कनेक्शन) से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों/समस्याओं का त्वरित निस्तारण, ट्रान्सफार्मर, फीडर लोड/वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी समस्याओं का यथासंभव समाधान भी कराया जायेगा। इसके अलावा समाधान सप्ताह में घटित होने वाली विद्युत दुर्घटना के कारण होने वाली जानहानि से सम्बन्धित मुआवजा एवं ऐसी ही समस्याओं को नगण्य किये जाने के उद्देश्य से त्रुटिपूर्ण अधिष्ठापन पर कार्यवाही, विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले/खराब/क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ-साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित कराने तथा विद्युत सम्बन्धी अन्य समस्याओं का भी समाधान कराया जायेगा। समाधान सप्ताह की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मा. सांसद, विधायक, जिला व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों तथा स्थानीय ग्राम प्रधान व सभासदगण को शिविर आयोजन की जानकारी दी जायेगी तथा अधिकाधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें। उप खण्ड अधिकारी के दिशा निर्देशन में स्थानीय अवर अभियन्ता द्वारा शिविर का संचालन किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top