उत्तर प्रदेश बहराइच प्रतिसार निरीक्षक का क्षेत्राधिकारी पद पर हुआ प्रमोशन एसएसपी केशव कुमार चौधरी ने बैच व स्टार लगाकर किया सम्मानित

Time India News 11
0

बहराइच 21 जुलाई। प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच विनोद कुमार दुबे की पदोन्नति क्षेत्राधिकारी के पद पर हो जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने एसएसपी कार्यालय में श्री दुबे को क्षेत्राधिकारी पद के स्टार व बैच लगाकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि प्रोन्नत क्षेत्राधिकारी दुबे का स्थानान्तरण जनपद हरदोई हो गया है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण के अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव सिसोदिया सहित अन्य अधिकारियों कार्यालया कर्मियों तथा पुलिस लाइन स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

नसीम खान


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top