उत्तर प्रदेश जलशक्ति मंत्री ने कार्पाेरेशन द्वारा कराए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराए जाने के दिए निर्देश

Time India News 11
0

 जल शक्ति मंत्री श्री स्वतन्त्र देव सिंह ने यू०पी० प्रोजेक्ट्स कार्पाेरेशन (न्च्च्ब्स्) के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण


लखनऊ: 15 जुलाई, 2022

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतन्त्र देव सिंह ने आज यहां लखनऊ स्थित यू०पी० प्रोजेक्ट्स कार्पाेरेशन (न्च्च्ब्स्) के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभाग के अधिकारियों के साथ वर्तमान में चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की। निरीक्षण में कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति सामान्य रही।
जलशक्ति मंत्री ने निरीक्षण के उपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि कार्पाेरेशन द्वारा कराए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराए। यू०पी० प्रोजेक्ट्स कार्पाेरेशन लि0 के प्रबन्ध निदेशक द्वारा मा० मंत्री जी को अवगत कराया गया कि कार्पाेरेशन द्वारा वर्ष 2021-22 में 1087.00 करोड़ रुपए के कार्य सम्पादित कराये गयें एवं वर्ष 2022-23 में 2000.00 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, कार्पाेरेशन के प्रबन्ध निदेशक श्री नवीन कपूर एवं मुख्य महाप्रबन्धक श्री गोपाल मिश्र तथा मुख्यालय में कार्यरत समस्त महाप्रबन्धक एवं परियोजना प्रबन्धक उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top