पौध रोपण अभियान के लिए तैयार है जनपद बहराइच अधिक से अधिक पौध रोपण करने की जनप्रतिनिधियों ने की अपील 05 जुलाई को रोपित किये जायेंगे 50 लाख पौध....नसीम खान

Time India News 11
0


बहराइच 04 जुलाई। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर वर्षाकाल 2022 में प्रदेश में चरणबद्ध रूप से पैतीस करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत 05 जुलाई को बीस करोड़, 06 व 07 जुलाई 2022 को पॉच-पॉच करोड़ तथा 15 अगस्त 2002 को पॉच करोड़ अर्थात कुल पैतीस करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान अन्तर्गत जनपद को 71 लाख 57 हज़ार 622 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित हुआ है। जिले में 05 जुलाई को लगभग 50 लाख, 06 व 07 जुलाई 2022 को पॉच-पॉच लाख, तथा 15 अगस्त 2002 को 10 लाख पौधों का रोपण वन एवं वन्यजीव विभाग तथा अन्य राजकीय कार्यदायी विभागों द्वारा किया जाना है।

जनपद में पौधरोपण अभियान को जन आन्दोलन का रूप देने के उद्देश्य से विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, नानपारा के राम निवास वर्मा, कैसरगंज के आनन्द कुमार यादव, विधायक सदर बहराइच श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि जय प्रकाश शर्मा व विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने जनपदवासियों से अपील की है कि अभियान में बढ़-चढ़ शरीक हों ताकि ग्रीन सिटी बहराइच में पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के साथ-साथ नाना प्रकार की पर्यावरणीय समस्याओं का भी समाधान हो सके।
विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने लोगों से अपील की है कि अभियान के दौरान आक्सीजन दायनी नीम, आम, पीपल, बरगद जैसी प्रजातियों के अधिक से अधिक वृक्ष लगायें ताकि जिले, प्रदेश, देश और दुनिया का पर्यावरण अच्छा हो और यह धरा ऐसी ही सुन्दर बनी रहे। श्री सिंह ने पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी हम सब की है। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने जनपद के किसानों का आहवान किया पौधरोपण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान कर उपलब्ध भूमि पर अधिक से अधिक से पौध रोपित करें। श्री त्रिपाठी ने कहा कि एक पौध हमें फल, फूल, छांव, पशुओं के लिए चारा तो उपलब्ध कराता ही है लेकिन सबसे बढ़ा फायदा पर्यावरण को सुरक्षा भी प्रदान करता है। श्री त्रिपाठी ने किसानों से अपील की कि खेत की मेढ़ों, घर व खलिहानों के आस-पास अधिक से अधिक पौध रोपित अन्नदाता के साथ-साथ धरती पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी सहयोग प्रदान करें। श्री त्रिपाठी ने कहा कि रोपे गये पौधों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top