मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 27 जून 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण

Time India News 11
0

 


मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 27 जून 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा की जायेगी 114 कम्पनियों में कुुल 26007 पदों पर चयन किया जाएगा लखनऊ: 25 जून, 2022 मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 27 जून 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में कौशल विकास मिशन लखनऊ मण्डल एवं राजकीय आई0टी0आई0 लखनऊ मण्डल, एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में सदस्य विधान परिषद, शिक्षक खण्ड, लखनऊ उ0प्र0 श्री उमेश चन्द्र द्विवेदी मुख्य अतिथि होेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा की जायेगी। रोजगार मेले में मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल, लखनऊ श्री रंजन कुमार, जिलाधिकारी लखनऊ श्री सूर्यपाल गंगवार, निदेशक प्रशि0 एवं सेवा0, उ0प्र0 हरिकेश चौरसिया, मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, आई0ए0एस0 मिशन निदेशक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, लखनऊ आन्द्रा वामसी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई श्री आर0 एन0 त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में 114 कम्पनियाँ प्रतिभाग करेंगी जो कुल 26007 पदांे पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। उन्होंने बताया कि आने वाली 95 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम 10,000 से 25000 रुपए तक के वेतन पर जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे तथा रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी 27 जून 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में आने वाले वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो प्रति बायोडाटा एवं उसके साथ शैक्षिक योग्यता/तकनीकी योग्यता की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न कर सम्बन्धित कम्पनी में प्रतिभाग कर सकते है। ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर श्री एम0ए0 खाँ ने बताया कि जो अभ्यर्थी हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा जो अभ्यर्थी आई0टी0आई0 राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा डिप्लोमा पास अभ्यर्थी भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है इसके अतिरिक्त जो अभ्यर्थी कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। वे भी रोजगार मेला में सम्मिलित होकर रोजगार पा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top