बहराइच आधार पंजीकरण केन्द्र का डीएम ने किया उदघाटन

Time India News 11
0

 


बहराइच 21 सितम्बर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को आधार कार्ड में अभाव में गोल्डेन कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की समस्या न हो को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिकायत प्रकोष्ठ में स्थापित किये गये आधार पंजीकरण केन्द्र का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, डीसी एनआरएलएम रामेन्द्र कुशवाहा, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सुमित तिवारी, डीएचईआईओ बृजेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आमजनमानस विशेषकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की अर्हता रखने वाले ऐसे व्यक्तियों जिनका आधार कार्ड के अभाव में आधार कार्ड नहीं बन रहा है, से अपील की है कि आधार पंजीकरण केन्द्र के माध्यम से अपना आधार कार्ड के माध्यम से गोल्डेन कार्ड बनवाकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।    
डीएम मोनिका रानी ने बताया कि आधार पंजीकरण केन्द्र में शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र के आधार पर आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। इसी प्रकार 05 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आनलाइन निवास प्रमाण-पत्र के आधार पर आधार प्रमाण-पत्र बनवाया जा सकता हे। इसके अलावा जिन लोगों का आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक समय का है ऐसे लोग अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। आधार पंजीकरण केन्द्र पर आधार कार्ड से सम्बन्धित किसी प्रकार का संशोधन भी कराया जा सकता है।
                    :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना हेतु आवेदन प्रारम्भ
बहराइच 21 सितम्बर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत रू. 10 हजार अथवा 15 हजार तक का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र पाने का सुनहरा अवसर। योजना प्रदेश के समस्त जनपदों में लागू है योजना के तहत गिर, शाहीवाल, थारपारक, हरियाणा एवं गंगातेरी नस्ल की गायों का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन उच्च स्तर का होने पर निर्धारित मानकों के अनुसार चयनित गौपालकों को रू. 10 हजार अथवा 15 हजार की प्रोत्साहन धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन 20 सितम्बर 2023 से शुरू है। आवेदन पत्र का प्रारूप यूपीडेरीडेबलामेण्ट डाट जीओवी डाट इन एवं एनीमलहस्ब डाट यूपीएसडीसी डाट जीओवी डाट इन/ईएन पोर्टल पर उपलब्ध है।





इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दुग्धशाला विकास अधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, खण्ड पशु चिकित्साधिकारियों के कार्यालयों में भी उपलब्ध है। इच्छुक पशुपालक अधिक जानकारी के लिए इन कार्यालयों से सम्पर्क कर सकते है। सीवीओ डॉ वर्मा ने बताया कि एक गाय के जीवन काल में केवल एक बार प्रोत्साहन का लाभ पशुपालक को प्राप्त होगा। पुरस्कार गायों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ब्यात के लिए लागू है। प्रगतिशील गौपालक को अधिकतम 2 गाय प्रति पशुपालक के लिए केवल एक बार प्रोत्साहन का लाभ अनुमन्य होगा। योजना केवल व्यक्तिगत लाभार्थी हेतु अनुमन्य हैं। आवेदन पत्र गाय की व्यात की तिथि से 45 दिन के अन्दर प्रस्तुत करना होगा। इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन पत्र का प्रारूप व सम्बन्धित शासनादेश विभागीय बेवसाइड पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top